के पी फाउंडेशन ट्रस्ट एक गैर-सरकारी, गैर-लाभकारी संगठन है जो समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मिशन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है। पिछले 10 वर्षों से, हम जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित हैं। के पी फाउंडेशन ट्रस्ट ने बेरोजगार और वंचित वर्ग व्यक्तियों को उनके कौशल और क्षमताओं को बढ़ाकर सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। के पी फाउंडेशन ट्रस्ट का उद्देश्य बेरोज़गार युवाओं, श्रमिकों और महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कौशल से संबंधित निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाना है। यह संस्था युवाओं, श्रमिकों एवं महिलाओं को अपने जीवन की रोजमर्रा की आवश्यकता के अनुरूप जैसे-
प्लंबरिंग,इलेक्ट्रीशियन, राजमिस्त्री, बढ़ईगिरी, सुरक्षा, मधुमक्खी पालन, मशरूम की खेती जैसे रोजगार विषयक प्रशिक्षण से लाभान्वित कराएगी, जिससे वे निपुण होकर न केवल स्वयं सक्षम हो सकें अपितु स्वयं का उद्यम स्थापित कर दूसरों को भी सहायता प्रदान कर सकें।
सभी गरीब लड़कों/लड़कियों को शिक्षा की आवश्यकता है ताकि वे अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें।
हम महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं और उन्हें सशक्त बना रहे हैं, ताकि वे समाज की मजबूत आधारशिला बन सकें।
हम लड़कियों और लड़कों के रोज़गार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम उनके तकनीकी ज्ञान का निर्माण कर रहे हैं ताकि वे कहीं भी काम कर सकें।
हम किसानों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और उनके लिए कृषि उपकरणों और खेती से संबंधित जानकारी की व्यवस्था कर रहे हैं।
हम स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर भी काम कर रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना है।
महिलाएं हर घर का आधार होती हैं। स्वयं सहायता समूह बनाकर वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं।
शिक्षा बौद्धिक और व्यक्तिगत विकास के लिए ज्ञान, कौशल, मूल्य, नैतिकता और आदतें प्राप्त करने की प्रक्रिया है। यह एक मौलिक मानव अधिकार है और व्यक्तिगत तथा सामाजिक विकास के लिए एक शक्तिशाली उपकरण है। शिक्षा औपचारिक, अनौपचारिक या गैर-औपचारिक हो सकती है और जीवन के विभिन्न चरणों में फैली हुई है।